चाय वाले ने कमरा बंद कर किया सुसाइड:कमरे का गेट तोड़कर निकाला शव,जिला अस्पताल के बाहर बेचता था चाय

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित काला कुआं इलाके में अज्ञात कारणों के चलते 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों रितिक ने बताया कि मृतक भवानी शंकर शेखावत निवासी जयपुर के चौमू के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से काला कुआं क्षेत्र में रह रहे थे। वह जिला अस्पताल के बाहर चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मृतक के दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, रोज़ की तरह भवानी शंकर शेखावत दुकान से घर लौटे, खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *