चारागाह पर कब्जा, PHC निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

सलूम्बर की सराड़ा तहसील के मंगराथोरी और सेमाल गांवों में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण और PHC सेमाल के निर्माण स्थल में मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। PHC का निर्माण स्थल बदलने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि PHC निर्माण स्थल को मनमाने ढंग से बदला गया है। उनका कहना है कि पटवारी और आरआई द्वारा मौके पर बताई गई समतल भूमि पर पीएचसी निर्माण के लिए लाइनिंग, बोरिंग और नींव खुदाई का कार्य शुरू हो चुका था। इस स्थान पर सभी ग्रामवासियों की सहमति थी। ज्ञापन में बताया कि आरआई मावाराम मीणा ने यह कहकर भ्रम फैलाया कि आराजी संख्या 1113 में से 0.50 हेक्टेयर भूमि पहाड़ी क्षेत्र में आवंटित है, जहां पहले से आवासीय मकान बने हुए हैं और निर्माण संभव नहीं है। यह बदलाव नाजायज लाभ के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि समतल भूमि को अन्य लोगों को आवंटित किया जा सके। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि कई चारागाह भूमियों पर वर्षों से अतिक्रमण है। चारागाह की सीमा का निर्धारण कर इसे ग्राम पंचायत सेमाल को सौंपा जाए। कब्जे तुरंत हटाकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि यदि पीएचसी का निर्माण पहले बताए गए स्थल पर पूरा नहीं कराया गया, चारागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, और आरआई मावाराम मीणा को तत्काल नहीं हटाया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *