मशीन से पशुओं के लिए चारा काटते समय महिला की चुन्नी पट्टे में फंसने के बाद महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। महिला अपनी नानी की मौत होने पर शोक में शामिल होने के लिए आई थी। हादसा गोविंदगढ़ के गांव निंदोलन में 1 जनवरी की शाम 6 बजे को हुआ। थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर ने बताया मंजू देवी (35) पशुओं के लिए चारा काटने की मशीन से चारा काट रही थी। इस दौरान उसके गले की चुन्नी चारे की मशीन के पट्टे में फंस गई। जिससे महिला भी चपेट में आ गई। महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को चौमूं मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि मंजू देवी का ससुराल अरनिया और पीहर देवथला में है। नानी की मौत हो पर शोक में शामिल होने के लिए 31 दिसंबर को निंदोलन गांव आई थी। महिला के एक 10 की बेटी और 12 साल का बेटा है


