जयपुर | आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में मानसरोवर में सात दिवसीय भगवत जिनेन्द्र महाअर्चना महोत्सव एवं चारित्र शुद्धि महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इसे सफल बनाने के लिए समारोह में प्रवास समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद जैन को आर्य मर्यादा विभूषण, महामंत्री विनोद कोटखावदा को जिन शासन गौरव एवं कोषाध्यक्ष कैलाशचंद छाबड़ा को समाज सारथी उपाधि से विभूषित कर अभिनंदन किया गया।


