चार्टर्ड एकाउंटेंट्स पदाधिकारियों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

सिटी रिपोर्टर | रांची दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रांची शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया ने किया। मुलाकात के दौरान रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने राज्यपाल को बताया कि रांची शहर सीए कोर्स के अध्ययन के लिए सीए विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। रांची शाखा सीए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक आईटी और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के साथ सीए विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मॉक टेस्ट, विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की सलाह, विभिन्न विषयों पर सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, टैलेंट सर्च, स्पोर्ट्स आदि करवाती है। साथ ही चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वर्कशॉप, नेशनल कॉन्फ्रेंस देश के नामी विशेषज्ञों के सानिध्य में करवाता है। उन्होंने बताया कि एक वाणिज्यिक विशेषज्ञ के रूप में राज्य और देश के विकास में भी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रतिनिधिमंडल में रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार और सीपीइ कमेटी के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *