मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम रटगा में चार के फल तोड़ने को लेकर एक महिला पर हमला किया गया। मजदूर महिला इतवरिया बाई सुबह अपने भाई खेमचंद के खेत में चार का फल तोड़ने गई थी। भाभी ने इतवरिया को देर से आने का कारण बताते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद भाभी ने अपने ससुर रामप्रसाद को फोन कर बुलाया। रामप्रसाद ने मौके पर पहुंचकर टंगिया से इतवरिया पर हमला कर दिया। हमले में इतवरिया घायल हो गई। मरवाही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैसा होता है ये फल चार एक विशेष प्रकार का फल है जो मरवाही के जंगलों में पाया जाता है। यह काले रंग के पेड़ पर हरे, लाल और काले रंग में मिलता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। ग्रामीण इन फलों को तोड़कर बाजार में बेचते हैं। इसके दाने से चिरौंजी बनाई जाती है, जिसकी कीमत बाजार में बहुत अधिक होती है। इसी कारण कई लोग कच्चे फल तोड़कर उन्हें सुखाकर व्यापारियों को बेच देते हैं। खोडरी के आसपास के जंगलों में बाहरी लोग पेड़ों को काटकर फल तोड़ ले जाते हैं, जिससे चार के पेड़ों की संख्या लगातार कम हो रही है।