चार ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार:पंजाब का रहने वाला आरोपी मौसम विभाग रोड पर लेकर आया था हेरोइन

पुलिस ने शुक्रवार को मौसम विभाग के पास युवक से चार ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक यह हेरोइन लेकर मौसम विभाग के पास खड़ा था। इसी दौरान जवाहर नगर थाना पुलिस को इस इलाके में युवक के पास हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पंजाब इलाके का रहने वाला है। ऐसे में उसके यह हेरोइन पंजाब से लेकर आने की आशंका है। युवक का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
जवाहर नगर थाने के सब इंस्पेक्टर राजकुमार को शुक्रवार को मुखबिर के जरिए एक युवक के पास हेरोइन होने की सूचना मिली। युवक की लॉकेशन मौसम विभाग के पास होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताए गए हुलिए के आधार पर पहचान कर युवक को पकड़ा गया। पुलिस देख युवक घबरा गया। तलाशी ली तो उसके पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर उसे थाने लाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। युवक अभि पुत्र सिकंदर पंजाब के फाजिल्का जिले में गांव टालीवाला का रहने वाला है ओर अभी श्रीगंगानगर के अशोक नगर बी में रह रहा है।
इस इलाके में पहले भी पकड़ा जा चुका है नशा
युवक को जहां से गिरफ्तार किया गया, वह इलाका पंजाब रोड से जुड़ा हुआ हैं। पंजाब से सीधा राजस्थान में प्रवेश इसी रास्ते से हाेता है। ऐसे में आशंका है कि युवक यह हेरोइन पंजाब से लेकर आया हो। साथ ही युवक खुद भी पंजाब का रहने वाला है, ऐसे में उसका कनेक्शन पंजाब के तस्करों से होने की आशंका है। जिस इलाके में तस्कर पकड़ा गया वह छजगरिया मोहल्ले के बिलकुल नजदीक है। इस मोहल्ले में पहले भी कई नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं वहीं इसके इलाके में कई बार नशा पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई भी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *