चार महीने से फरार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

रायगढ़ | कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उसे बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी के घर गांजा रेड के दौरान 3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। महिला आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा आपूर्ति श्रृंखला में शामिल आरोपी विद्याधर गिरी को गिरफ्तार किया था, जिसने गांजा उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की थी। इस नेटवर्क से जुड़ा परमेश्वर सोनी घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *