चार​ साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने चचेरे छोटे भाई के भरोसे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। छोटा भाई अपनी चार साल की बेटी को घर में बड़े भाई (40 वर्ष) के जिम्मे छोड़कर मजदूरी करने पत्नी के साथ सूरजपुर जिले के लटोरी में दो दिन पहले गया था। इसका फायदा बड़े भाई ने उठाया। उसने घर में रहीं अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब रविवार को बच्ची के माता-पिता मजदूरी कर लटोरी से घर आए। बच्ची उनके सामने रोने लगी और मामले की जानकारी परिजन को दी। बता दें कि आरोपी रिश्ते में बच्ची के पिता का चचेरा भाई है। बच्ची भी गुमसुम रह रही थी। दंपती ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बड़े पिता को गिरफ्तार किया। बच्ची की हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने छोटे भाई के यहां भी कई सालों से रहता था। उसकी शादी नहीं हुई है। इससे छोटा भाई उसके ऊपर भरोसा करता था। यही समझकर उसने चार साल की बेटी व घर को उसके भरोसे छोड़कर मजदूरी करने पत्नी के साथ गया। बच्ची के माता पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि करीब पांच साल पहले आरोपी सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह बेड पर ही कई महीने तक पड़ा रहा। तब छोटे भाई ने ही अपने घर लाकर उसकी देखरेख की थी और इलाज कराया था। इसके बाद से वह छोटे भाई के यहां ही रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *