चार स्कूलों को स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस और स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के तौर पर विकसित करेंगे : बैंस

लुधियाना| शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लुधियाना में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 36 करोड़ के प्रोजेक्टों का ऐलान किया है। चार स्कूलों को स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस और स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के तौर पर विकसित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के साथ स्कूल बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों के लिए 36 करोड़ के बड़े तोहफे का ऐलान किया। प्रोजेक्ट लुधियाना भर में शैक्षिक सुविधाओं को आधुनिक बनाएंगे। मुख्य पहलों में भारत नगर में शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस के व्यापक अपग्रेड के लिए 17 करोड़ शामिल हैं जहां निर्माण पहले ही चल रहा है और जवाहर नगर में स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 3 करोड़ दिए जाएंगे। गोबिंद नगर और कब्रिस्तान रोड के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए उन्नत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस के तौर पर विकसित करने के लिए 2 करोड़ प्राप्त होंगे। हैबोवाल कलां के सरकारी हाई स्कूल को 1.5 करोड़ मिलेंगे जबकि सुनेत के सरकारी प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बाड़ेवाल अवाना के सरकारी हाई स्कूल को सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिए 50 लाख मिलेंगे। विद्यार्थियों की भलाई को प्राथमिकता देने के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल (पीएयू कैंपस) और सरकारी प्राइमरी स्कूल को 2 करोड़ के संयुक्त निवेश से स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में बदल दिया जाएगा। राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने सरकारी स्कूलों को उत्कृष्टता के केंद्रों में बदलने के लिए उनके समर्पण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। 260 स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा पास की मंत्री बैंस ने बताया 260 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पास की जो शिक्षा की है। पंजाब के सरकारी स्कूलों में कोई भी विद्यार्थी फर्श पर नहीं बैठता जहां राज्य भर में उपयुक्त फर्नीचर और सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सरकार सरकारी स्कूलों को बदलने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *