चालाक लेपर्ड पिंजरे में गया, भनक लगी तो निकल भागा:उदयपुर में पहाड़-झील पास की कॉलोनी में लेपर्ड, आबादी में रहने वाले लोग भयभीत

उदयपुर शहर की एक कॉलोनी में लगातार मूवमेंट कर रहा लेपर्ड इतना चालाक निकला की वह वहां लगे पिंजरे के आसपास रहा लेकिन उसके अंदर नहीं गया। वहां लगे सीसी टीवी के फुटेज में लेपर्ड साथ तौर पर दिखाई दे रहा है। उदयपुर के नीमचमाता-देवाली क्षेत्र की परशुराम कॉलोनी में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। वैसे ​रात के समय वहां लेपर्ड आता है लेकिन आबादी क्षेत्र होने से लोग भयभीत है। पिछले दिनों लेपर्ड के वहां कॉलोनी में लगे सीसी टीवी फुटेज में दिखने के बाद वहां पर वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया था। 6 जनवरी की रात का जो फुटेज था उसमें लेपर्ड उस पिंजरे के पास पहुंचा था और उसने अंदर जाने के लिए भी कोशिश शुरू की। लेपर्ड अंदर की तरफ आगे के पैर रखे ही थे और उसको शंका हुई तो वह वापस बाहर की तरफ निकल कर भाग गया। लेपर्ड यहां छह तारीख के अंदर रात को 8.46 बजे और उसके बाद रात को 10.49 बजे भी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इस कॉलोनी में आठ दिन पहले भी लेपर्ड को सीसी टीवी के जरिए देखा गया था। इसके अलावा वैसे यहां अमूमन उसका मूवमेंट रहता है क्योंकि यहां पास ही नीमचमाता का पहाड़ी और जंगली इलाका है। इसके अलावा पास ही फतहसागर झील का देवाली इलाका है। लेपर्ड का इस पहाड़ी क्षेत्र में मूवमेंट रहता है और झील के वहां पर प्यास बुझाने भी आता है। कॉलोनी वालों का कहना है कि यह तो सीसी टीवी में लेपर्ड दिख रहा है लेकिन कभी दिन में शाम ढलते समय किसी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए इस बात को लेकर चिंता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *