चिंतन दिवस: सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई

भास्कर न्यूज | धमतरी स्थानीय संघ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स धमतरी की ओर से 22 फरवरी को स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू थे। विशिष्ट अतिथि कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, मंजूषा साहू ने की। अध्यक्षता भारत स्काउट एवं गाइड्स स्थानीय संघ के अध्यक्ष नेतूराम यादव ने की। चिंतन दिवस के अवसर पर बौद्धिक परिचर्चा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड सदस्यों में सेवा, अनुशासन, भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। बौद्धिक परिचर्चा सत्र में वक्ताओं ने चिंतन दिवस के महत्व को बताया। कृष्णा राम साहू एवं गजानंद साहू ने स्काउटिंग की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। नेतूराम यादव ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन युवाओं को चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में स्काउट हेमंत कुमार साहू, आकाश गिरी गोस्वामी, भूपेन्द्र कुमार सोनी, दुष्यंत कुमार सिन्हा, डा. केके तिवारी, गाइड योगिता कंवर के साथ ही नत्थुजी जगताप हायर सेकेंडरी स्कूल, सेजेस हटकेश्वर व मॉडल स्कूल धमतरी के स्काउट गाइड बच्चों ने सहभागिता प्रदान की। संचालन सचिव सोहनलाल साहू तथा आभार प्रदर्शन हेमंत कुमार साहू ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *