जयपुर में शनिवार शाम होटल द ललित में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित डॉक्टर्स ग्लोरी अवॉर्ड्स-2025 ने शहर के शीर्ष डॉक्टरों को एक मंच दिया। ‘जिंदगी बचाने वालों को एक सलाम’ थीम पर हुए इस भव्य समारोह में बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे। उन्होंने डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवॉर्ड बेहद प्रतिष्ठित है। जब व्यक्ति इस दुनिया में नहीं रहता, तब उसकी पीढ़ियां बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि ऐसे सम्मान को याद रखती हैं। इन अवॉर्ड्स में डॉक्टरों की मेहनत, सेवा और पुण्य की झलक दिखाई देती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती है। चिकित्सा मंत्री बोले- ये ऐसा प्रोफेशन जिसमें कमाई के साथ पुण्य भी मिलता उन्होंने कहा कि चिकित्सा ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें कमाई के साथ-साथ पुण्य भी मिलता है। आज भी ऑपरेशन थिएटर में भगवान के नाम के बाद डॉक्टर का नाम भगवान की तरह लिया जाता है। डॉक्टरों को समाज के लिए कार्य करते रहना चाहिए, ताकि लोग उन्हें जीवनभर याद रखें। हेल्थ डिपार्टमेंट को लेकर सरकार का फोकस स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट एक वर्सेटाइल विभाग है। सरकार हर साल इसके बजट में बढ़ोतरी कर रही है। राजस्थान सरकार ने मेडिकल स्टाफ की संख्या में भी इजाफा किया है, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हुई हैं। डॉ. हेमंत भारतीय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत भारतीय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल.पी. पंत और बिजनेस हेड राजस्थान बी.एस. शेखावत भी मौजूद रहे। विभिन्न कैटेगरी में दिए गए 75 अवॉर्ड इस अवॉर्ड सेरेमनी के प्रेजेंटिंग पार्टनर नारायणा ग्रुप और रीयल एस्टेट पार्टनर चौरडिया ग्रुप हैं। समारोह में विभिन्न कैटेगरी में दिए गए 75 अवॉर्ड दिए गए। एक्सीलेंस इन सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, ज्वांइट रिप्लेसमेंट सर्जरी, मेडिकल ओन्कोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट, कार्डियक साइंस, कॉस्मेटिक सर्जरी, ऑप्थलमोलॉजी, न्यूरो साइंस, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, डेंटल ट्रीटमेंट, पीडियाट्रिक एंड न्यूनोलोटॉजी, मेडिकल माइक्रोबीयोलॉजी, आईवीएफ, ईएनटी, इंटर्नल मेडिसिन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्पाइन सर्जरी, यूरोलॉजी, पेरिफेरल वेस्कुलर एंड एंडोवेस्कुलर सर्जरी, होम्योपैथी सहित कई कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए गए।
शिक्षा को व्यवहार में उतारने पर दिया संदेश नारायणा ग्रुप के सीएओ आशीष अरोड़ा ने कहा कि डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण ही लोगों की जान बचाते हैं। वे जिस क्षेत्र में शिक्षित हैं, उसका बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को व्यवहार में उतारते हैं, तो वे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अन्य सभी क्षेत्रों के छात्रों को भी डॉक्टरों की तरह मेहनत, ईमानदारी और जुनून के साथ काम करना चाहिए। सम्मान और प्रेरणा का मंच बना आयोजन डॉक्टर्स ग्लोरी अवॉर्ड्स-2025 समारोह डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रभावशाली मंच साबित हुआ। यहां देखें कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS…


