चिखली के कार्यवाहक बीडीओ को हटाने की मांग:MLA ने लिखा कलेक्टर को लेटर, 3.11 करोड़ की फिजूलखर्ची का आरोप लगाया

चिखली पंचायत समिति से भारत आदिवासी पार्टी की महिला प्रधान शर्मिला ताबियाड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के 10 दिन बाद ही अब बीडीओ पर फिजूलखर्ची के आरोप लगे हैं। इस बार चौरासी से बीएपी विधायक ने कार्यवाहक बीडीओ प्रतापसिंह खुशवाहा पर 43 कामों पर 3.11 करोड़ रुपए की फिजूलखर्ची के आरोप लगाए हैं। मामले में विधायक ने कार्यवाहक बीडीओ को तत्काल हटाने ओर कार्रवाई करने की मांग रखी है। चौरासी विधानसभा से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक अनिल कुमार कटारा ने कलेक्टर को लेटर लिखा है। विधायक ने पंचायत समिति चिखली में कार्यवाहक बीडीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने लेटर में लिखा है कि दोवड़ा पंचायत में वाटरशेड के सहायक अभियंता प्रताप सिंह खुशवाहा को चिखली पंचायत समिति में बीडीओ ओर सहायक अभियंता का चार्ज दिया गया है। ये पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। सहायक अभियंता को बीडीओ का चार्ज देने के बाद से कई कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले की पंचायतीराज की गाइड लाइन के खिलाफ पंचायत समिति मद से 43 कामों के लिए 3 करोड़ 11 लाख रुपए के अनुपयोगी कार्यों की एक सामान स्वीकृति जारी की गई है, जबकि कई काम मनरेगा ओर अन्य मद में पहले ही करवा दिए गए है। बावजूद उन्हीं कामों की फिर से मंजूरी जारी कर दी है। विधायक ने चिखली पंचायत समिति के कार्यों की जांच करते हुए बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *