चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक खोजते 4 गिरफ्तार:भिलाई में रायपुर-भिलाई के युवक कर रहे थे नशे का सौदा, पुलिस ने 8.64 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा

दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में होली पर्व से पहले दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटर साइकिल और नगद बिक्री रकम भी बरामद की गई है। होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक नशे का सामान लेकर बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना वैशाली नगर और ACCU की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप घेराबंदी की। मौके पर पकड़ाए चार युवक
जांच के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 8.640 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल फोन, एक पल्सर बाइक और नगद रकम बरामद हुई। पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी का भी खुलासा हुआ, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। रायपुर-भिलाई के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर राव (18 वर्ष) निवासी सुभाष चौक कैंप-1 भिलाई, कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष) निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास भिलाई, मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष) निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242 थाना टिकरापारा रायपुर और हर्ष भट्टी निवासी शांति नगर भिलाई के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *