चित्तरंजन में रेनबो क्रिएटर्स 2025 का भव्य आयोजन

चित्तरंजन | हिंदुस्तान केबल्स स्थित श्रमिक मंच परिसर में 8वां रेनबो क्रिएटर्स 2025 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी और आर्ट एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण जैसे सत्र हुए। सैकड़ों बच्चों ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हुआ और संध्या तक चला। मुख्य अतिथि मधु विश्वास, अजीत दास और भास्कर घोष ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में मलय नाथ की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बांटा गया। ग्रुप ए में माही मंडल प्रथम, जागृति रजक द्वितीय और भूमिका गाताइत तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप बी में अब्रिजा दत्ता प्रथम, शौनक पात्रा द्वितीय और आयुष मंडल तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप सी में अर्पिता माजी प्रथम, मानस गाताइत द्वितीय और रिया चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *