चित्तौड़गढ़ के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी:न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, दिन-रात के तापमान में 22 डिग्री का अंतर

चित्तौड़गढ़ जिले का फिर से एक बार मौसम बदला है। न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि कड़ाके की ठंड से अभी भी राहत नहीं मिली है। जबकि दोपहर को ठंडी हवाएं चलने से धूप का प्रभाव ज्यादा नहीं लगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड है। चित्तौड़गढ़ जिले में भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। लगातार 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना रहा। लेकिन बीती रात टेम्परेचर में 2.2 डिग्री का उछाल आया है, इसके बाद न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। 24 घंटे में सिर्फ 0.4 डिग्री सेल्सियस की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिन का तापमान हालांकि ज्यादा ही था लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण धूप का असर ज्यादा नहीं पड़ा। दोपहर में भी लोग गर्म कपड़े पहन कर ही निकल रहे है। वहीं शाम होते ही पूरा शहर सुनसान हो जाता है। लोग जल्दी अपना काम निपटा कर घर पहुंच जाते हैं। लोगों को अभी भी ज्यादा राहत नहीं मिली है। अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 22.3 डिग्री का अंतर चल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। चित्तौड़गढ़ जिले में अभी तक कहीं पर भी कोहरे का असर भी नहीं देखा गया है, जिसके चलते विजिबिलिटी भी नॉर्मल ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *