चित्तौड़गढ़ के राशमी में 33/11 केवी GSS की घोषणा:भगुड़िया फुसरिया रोड पर होगा पुलिया निर्माण, मिसिंग लिंक सड़कें बनेगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के लिए कई विकास कामों की घोषणा की। इन घोषणाओं में सड़क, पुलिया, बिजली और सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। बड़ी सादड़ी-चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत छोटीसादड़ी मेन रोड से धोबडघाटी, कुशालपुरा से झातला, देवगढ़ से केसरपुरा, पूनावली से निकुम्भ, सेठवाना से जालमपुरा, लोठियाना से सांगरिया, बडवल से नालेश्वर महादेव मंदिर, अचलपुरा से नई आबादी मोग्या बस्ती, नन्नाणा से मानजी का गुड़ा और रतनपुर से आक्या तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। सड़क, पुल और सिंचाई कार्यों को मंजूरी निम्बाहेड़ा क्षेत्र में निम्बाहेड़ा-करथाना-बडोलीघाटा-शाहबाद-मांगरोल चौराहा-टीलाखेड़ा-भुज्या खेड़ी-उंखलिया-फाचर सोलंकी-मायरा-ठीकरिया-अरनिया पंथ से एनएच-76 तक 23.80 किलोमीटर सड़क को मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नयन के लिए 70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। औराई नदी पर भुगंडिया-फुसरिया रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपए और पहुंना बाईपास की 6 किलोमीटर सड़क के लिए भी 6 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा राशमी उपखंड के यावलाश गांव में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना की दायी मुख्य नहर की चेन संख्या 640 से टेल तक और उससे जुड़ी माइनरों के पुनरुद्धार के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन घोषणाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बजट में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए हुई घोषणाएं ये खबर भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में गंभीरी नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट:* 35 हेक्टेयर में डेवलप होगा कुम्भा बायोलॉजिक पार्क, निंबाहेड़ा में खुलेगा NDPS स्पेशल कोर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *