चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ है। सुबह धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिली है। वहीं, अधिकतम तापमान में लगभग 5 डिग्री का उछाल आया है। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ ही रहेगा। इसके अलावा टेंपरेचर में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। धूप के साथ बढ़ने लगती है गर्मी उत्तरी हवाओं के प्रभाव से चित्तौड़गढ़ में कई दिनों तक शीत लहर और घना कोहरा का असर देखा गया है। पिछले दो दिनों से सुबह घना कोहरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है। ठंडी हवाओं से भी ठिठुरन बढ़ गई थी। लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी का एहसास भी लगने लगा था। गुरुवार दोपहर को टेंपरेचर में अचानक 4.7 डिग्री का उछाल आ गया। जिसके पास अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह, न्यूनतम तापमान में कमी आई है। रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़ में आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। शीत लहर और कोहरे का असर नहीं रहेगा। आगामी दिनों में यह टेंपरेचर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में होने वाले बदलाव का असर भी राज्य के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिले में भी पड़ेगा।


