चित्तौड़गढ़ में तेज हुआ धूप का असर:एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, फरवरी के आखिरी दिनों में बढ़ेगी गर्मी

चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहा। आसमान में बादल नहीं थे और धूप तेज महसूस की गई। पिछले दो दिनों की तुलना में तापमान में साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में इस बढ़ोतरी से यह साफ हो गया है कि अब मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में किसी भी तरह के वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव नहीं है। इसी कारण मौसम पूरी तरह साफ और सूखा बना हुआ है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में धूप तेज रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन यह ठंडक अब पहले जैसी नहीं रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर और स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। घरों और दफ्तरों में चलने लगे पंखे तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखाई देने लगा है। कई घरों और दफ्तरों में अब पंखे चलने शुरू हो गए हैं। दोपहर के समय धूप तेज होने से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल कुछ कम दिखाई दे रही है। मौसम में आए इस बदलाव से यह संकेत मिल रहा है कि अब सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है और गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *