चित्तौड़गढ़ में फिर बढ़ने लगा तापमान:उतार-चढ़ाव का दौर जारी, लोगों को तेज सर्दी से मिली राहत

चित्तौड़गढ़ में अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। ठंड का असर काम होता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह भी तेज धूप निकली है जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन राज्य में होने वाले बदलाव का असर भी देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में आया उछाल
चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत कड़क धूप से हुई है। अब ठंड का असर काम होता दिखाई दे रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। गुरुवार दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यानी सिर्फ 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ में अब वापस दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। जबकि रात और सुबह को ठंड महसूस होती है। मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक चित्तौड़गढ़ के टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी। लेकिन राज्य के कुछ संभागों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बारिश हो सकती है जिसका असर चित्तौड़गढ़ जिले में भी पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *