चित्तौड़गढ़ में बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा:घर के बाहर खाना मांगने आई थी; पुलिस ने सखी सेंटर भेजा

चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को 4 साल की बच्ची को ले जाने की आशंका पर लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ एक युवक भी था जो मौके से भाग निकला। बच्ची की मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को महिला से छुड़ाकर परिवार को सौंप दिया। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने महिला को घेर लिया और पकड़कर मारपीट कर दी। एक महिला और कुछ युवक उसे पकड़कर खड़े रहे। भीड़ में मौजूद एक महिला ने उसके बाल पकड़कर जोर से खींचे। महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन आसपास खड़े लोग उसे जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया, जिसमें वह नशे में मिली। पुलिस की जांच में बच्चा चोरी का मामला सामने नहीं आया है। खाना मांगने आई थी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक महिला और एक युवक घर के बाहर पहुंचे और खाना मांगने लगे। उस समय घर के अंदर चार साल की बच्ची अपने 10 साल के भाई के साथ थी। कुछ देर बाद महिला और युवक बच्ची को लेकर वहां से निकल गए और अगली गली की ओर जाने लगे। इसी दौरान बच्ची के भाई ने अपनी मां को बताया कि एक महिला और एक युवक उसकी बहन को लेकर जा रहे हैं। यह सुनते ही बच्ची की मां घर से बाहर निकली और उनके पीछे दौड़ी। जब उन्होंने अपनी बेटी को उनके साथ जाते देखा तो जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में महिला नशे में मिली मामले में पुलिस ने बताया कि मौके से पकड़ी गई महिला को हिरासत में लिया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब महिला नशे की हालत में थी। उसे हॉस्पिटल ले जाकर मेडिकल करवाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे नशे के कारण होश नहीं था और उसके साथ कौन था इसकी जानकारी नहीं है। उसने किसी युवक के साथ होने से भी इनकार किया। फिलहाल महिला को सखी सेंटर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *