चित्तौड़गढ़ में बारिश होने के आसार:दूसरे दिन भी कोहरे का रहा असर, सिंगल डिजिट पर आया न्यूनतम तापमान

चित्तौड़गढ़ में फिर से तापमान डबल डिजिट से सिंगल डिजिट पर आ गया। दूसरे दिन भी हल्का कोहरा देखा गया है। लेकिन धूप निकलते ही कुछ ही देर में कोहरा भी छट गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।
इस साल सर्दी का असर तो तेज है लेकिन कोहरा कम ही देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का असर आगामी दिनों में तेज हो सकता हैं। इसके अलावा बारिश होने की भी संभावना है। थोड़ी देर ही दिखा कोहरा
चित्तौड़गढ़ में रविवार को सुबह कोहरे का असर तो रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद छट भी गया। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। विजिबिलिटी 200 मीटर की दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को डबल डिजिट पर पहुंच गया था।
शनिवार को कोहरे के असर के कारण वापस सिंगल डिजिट पर आ गया है। रात का तापमान 1.8 डिग्री लुढ़का है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी सिर्फ 0.7 डिग्री की कमी आई है। शनिवार दोपहर का तापमान 25.5 में से 24.8 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया है।
पिछले साल कोहरे का असर कई दिनों तक रहा था, लेकिन इस बार कोहरे का असर ज्यादा हीं रहा। इसके अलावा भी पिछले साल जहां सर्दी लेट आई, लेकिन इस बार दिसंबर महीने से पहले ही सर्दी ने दस्तक दे दी थी। बढ़ेगा का ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ में ठंड का प्रकोप और ज्यादा हो जाएगा। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद भी ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *