चित्तौड़गढ़ में 26 दिसंबर को हो सकती है बारिश:आधी-तूफान का भी अलर्ट जारी, सुबह से आसमान में छाए बादल

चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा हैं। वहीं रविवार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान एक डिग्री और दिन का तापमान 1.2 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से चित्तौड़गढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। आंधी तूफान, मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ-साथ बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर को हो सकती है बारिश राजस्थान में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कई जिलों में बारिश हो रही है। इसी तरह एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 दिसंबर को एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से चित्तौड़गढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। साथ ही आंधी तूफान भी आ सकता है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए होने के कारण 11 तक भी धूप नहीं निकली है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाया है कि चित्तौड़गढ़ में भी बारिश होगी। इसके बाद अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान तीन-चार डिग्री तक भी जा सकता है। इस कड़ाके की ठंड का प्रभाव जनवरी महीने तक भी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से जिले को येलो अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *