चित्तौड़गढ़ में REET के 22 सेंटर, 20982 कैंडीडेट्स:पहली बार हुई बायोमेट्रिक चेकिंग, परीक्षार्थियों को 3 स्टेप में किया गया चेक

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए रीट परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों की गुरुवार सुबह से भीड़ देखी गई है। आखिरी समय तक भी अभ्यर्थी भाग-भाग कर केंद्रों पर पहुंचते दिखे।
चित्तौड़गढ़ में भी 2 दिन में यह परीक्षा आयोजित होगी। पहले दिन यानी गुरुवार को 2 पारियों में यह परीक्षा होगी। दोनों दिनों में 20,982 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गुरुवार को पहली पारी में 7008 कैंडिडेट रजिस्टर्ड है। परीक्षार्थियों की 3 स्टेप में चेकिंग की गई। पहली बार बायोमेट्रिक तरीके से भी चेकिंग की गई, ताकि डमी कैंडिडेट अंदर ना जा सके। दूर दराज से आए कैंडिडेट्स
सुबह की पारी के एग्जाम के लिए बाहर और दूर दराज से आने वाले कैंडिडेट्स रात को ही पहुंच गए। ऐसे में बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन पर भीड़ रही। सुबह निर्धारित समय से पहले ही कैंडिडेट्स अपने सेन्टर पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर 8 बजे से एंट्री शुरू की गई, जो 9 बजे तक जारी रही। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले यानि की सुबह 9 बजे एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया गया और परीक्षार्थियों को 9 बजे बाद एंट्री नहीं दी गई। चित्तौड़गढ़ में परीक्षा केन्द्र – 22 3 स्टेप में हुई चेकिंग सुबह अभ्यर्थी समय से पहले पहुंच गए थे। 3 स्टेप में उनकी चेकिंग हुई। हालांकि कुछ अभ्यर्थी आखिरी समय में भागते हुए नजर आए। एग्जाम सेंटर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पहली बार बायोमेट्रिक तरीके से चेकिंग की गई। एग्जाम सेंटर पर लाइव फोटो ‎से मिलान किया गया। पहली पारी का एग्जाम 10 से 12:30 बजे तक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *