चित्रकूट इलाके में स्थित एसबीआई कियोस्क पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। वारदात का सीसीटीवी सामने आया है। दो बदमाश हथियार के बल पर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ ही दूरी पर पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। बंदूक दिखाकर की लूट जानकारी के अनुसार, बदमाश कियोस्क में घुसकर संचालक हेमंत कपुर को डराया और पिस्टल दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में 1.20 लाख रुपए लेकर वारदात के बाद दोनों मौके से भागने लगे। पीछा कर दबोचे गए आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने पीछा किया। कुछ दूरी पर दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस कर रही पूछताछ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। लूट में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा सके। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रकाश मीणा का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


