चित्रकूट में सुसाइड करने बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:कंरट लगने से नीचे गिरा; सतना जिला अस्पताल रेफर

सतना के चित्रकूट क्षेत्र के चौबेपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन तार पकड़ लिया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हाईटेंशन तार पकड़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। तार को छूते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत बरौंधा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान शिकारपुरा पिपरिया थाना पटेरा निवासी मलखान सिंह लोधी के रूप में हुई है। फिलहाल, मलखान सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *