कवर्धा| डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्राम चिमरा में पीएम जनमन ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम चिमरा से भवरटोक खरहा सड़क का भूमिपूजन किया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास की दिशा में इस योजना को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास में अहम योगदान देने वाली साबित होगी। यह सड़क 1 करोड़ 50 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनाई जाएगी। यह सड़क 2.50 किलोमीटर लंबी होगी और इसे गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लाभकारी होगा।


