चिरमिरी नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह:महापौर रामनरेश राय समेत 27 पार्षदों ने ली शपथ, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 22 पार्षदों ने ली शपथ

चिरमिरी नगर निगम में गुरुवार को महापौर और पार्षदों ने शपथ लिया। भाजपा के रामनरेश राय ने महापौर पद की शपथ ली। भाजपा के 27 पार्षदों के साथ कांग्रेस पार्टी के पार्षदों और निर्दलीय पार्षदों समेत कुल 40 पार्षदों ने पद की शपथ ग्रहण की। वहीं, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम लिंगराज सिदार ने नगर पालिका की नई अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 1 से 22 तक के सभी पार्षदों ने भी शपथ ली। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि शपथ समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक पावले और विधायक रेणुका सिंह ने थामा हाथ नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के शपथ ग्रहण समारोह में दो प्रमुख भाजपा नेताओं ने साथ आने का संकेत दिया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक चंपा देवी पावले तथा भरतपुर-सोनहत की वर्तमान विधायक रेणुका सिंह मंच पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आईं। भाजपा की टिकट की दावेदार थीं चंपा देवी बता दे कि पूर्व विधायक चंपा देवी पावले भी भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा की टिकट की दावेदार थीं। लेकिन पार्टी ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को टिकट दिया, जिन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। नई लेदरी नगर पंचायत का शपथ समारोह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगर पंचायत नई लेदरी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा और 15 पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक मौजूद रहे। इनमें आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह और भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित रहे। जनसेवा में समर्पित रहने का संकल्प शपथ लेने के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनसेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। नगर पंचायत के अध्यक्ष ने मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत की सीएमओ अंजना वाईक्लिप के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद किया तथा नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *