चिरमिरी में कृष्ण कथा का आयोजन:मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और MP के मंत्री दिलीप जायसवाल ने की शिरकत; राधे-राधे के भजन पर थिरके

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में कृष्ण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दो राज्यों के मंत्रियों ने शिरकत की। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मौजूद रहे। साथ ही मध्य प्रदेश से कोतमा विधायक और कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय भी उपस्थित रहे। कथा के दौरान सभी भक्तजनों ने राधे-राधे के भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने मांग की कि इस तरह का आयोजन चिरमिरी क्षेत्र में हर साल होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *