चिरमिरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा पार्षद नरेंद्र साहू और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पार्षद साहू, जो एमआईसी के सदस्य भी हैं और जल निगम की जिम्मेदारी भी संभालते हैं, बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। मामला पोंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया जिसके बाद उनका व्यवहार आक्रामक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पार्षद को पुलिसकर्मियों से उलझते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, “अरे गलत तो हमलोग किए हैं आप लोग को रोक के, ये गलती हो गया बस!” इस घटना में पार्षद ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई की मांग कहते हुए कहा कि दादागिरी कर पुलिस पर धौंस जमा रहे। खुलेआम सड़क पर दादागिरी कर रहे – कांग्रेस पुलिसकर्मी कानून का पालन करवाने की बजाय किनारे हो गए। अब इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। सौरभ ने कहा कि भाजपा नेता खुलेआम सड़क पर दादागिरी कर रहे है। पुलिस वालों से दुर्व्यवहार कर रहे है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के चल रहे है और पुलिस वालों की ही डाट रहे है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।


