चिरमिरी में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत:पोखड़ी तालाब में मां के साथ गया था, नहाने समय गहरे पानी में चला गया

एमसीबी जिले के चिरमिरी इलाके में 9 साल के बच्चे की बड़ी बाजार स्थित पोखड़ी तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय मां कुछ देर के लिए बर्तन रखने चली गई। इसी दौरान बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलती और उसे बाहर निकाला जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनूपपुर के कोतमा का रहने वाला है परिवार मृतक बच्चे के परिजन ईंट-भट्ठे में मजदूरी का काम करते हैं। यह परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के कोतमा क्षेत्र का निवासी है। रोजगार की तलाश में परिवार कोतमा से चिरमिरी आया था और यहीं अस्थायी रूप से रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर चिरमिरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले में आगे की जांच जारी है। स्थानीय निवासियों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *