चिरी गांव में साग तोड़ने गई महिला की फुटकल पेड़ से फिसलकर गिरने से मौत

लोहरदगा|जिले के कुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिनीता उरांव, पति बिरजू उरांव, निवासी ग्राम चिरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिनीता उरांव बुधवार को करीब 12 बजे दिन में घर के समीप स्थित फुटकल पेड़ से साग तोड़ने गई थीं। इसी दौरान पेड़ पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा तत्काल घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। घटना से परिवार में शोक की लहर है। कुडू|नेशनल हाइवे 75 स्थित कुडू रांची मुख्य पथ झुंड से बिछड़ा एक हाथी बुधवार देर रात लगभग 11 बजे शहरी क्षेत्र में आने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण अपने घरों से निकलकर हाथी देखने निकल पड़े। वही शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने की सूचना के बाद पुलिस व वन विभाग के कर्मी भी सक्रिय हों गए। थाना प्रभारी अजीत कुमार ग्रामीणों को वापस घर भेजा। वही जंगली हाथी नेशनल हाईवे 75 को पार करते हुए दुलवा खूंटा जामडी गांव होते हुए दोबा व उडुमुड़ू, जिंगी के रास्ते राहें पहाड़ में चला गया है। वही कुड़ू शहरी क्षेत्र में विचरण की सूचना के बाद जिलिंग, माराडीह, जामड़ि, जिन्गी, मेरेले, मकांदु सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने दहशत ने रात गुजारी। कई गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने अपने गावों के सीमांत में रत जगा कर बिताया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को हाथी बरवा टोली के जंगल से निकलकर रूद, परसा टोली होते हुए माराडीह पहुंच गया। इसके बाद ढुलुवाखुंटा होते हुए कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर नीचे स्टैंड तक पहुंच गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे व हाथी के विचरण की सूचना आमजनों को देकर हाथी से दूर रहने की अपील की। मामले पर प्रभारी वनपाल बिपिन टोप्पो ने बताया जंगली हाथियों का का झुंड से एक हाथी बिछड़ गया है, जंगली हाथी को खदेड़ने के लिए टीम लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *