भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल आदिवासी गोंड समाज द्वारा चिहरो में सर्कल स्तरीय दो दिवसीय कोलांग महोत्सव का आयोजन किया। इसमें 17 गांव के गायता, पटेल और समाज प्रमुखों के उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गोंडवाना समाज ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ू राम उयका थे। अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष धरम सिंह नरेटी ने की। इसमें सभी समाज प्रमुखों ने अपने विचार रखें। सर्कल उपाध्यक्ष पीलम नरेटी सर्कल ने कहा आदिवासी कोलांग महोत्सव एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को प्रदर्शित करता है। संरक्षण जगत दुग्गा, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष नंद किशोर नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष झाडू राम उयका, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश दुग्गा, रामचंद्र कल्लो ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सुरेश कोवची, शिवलाल धुर्वा, कृष्णा दुग्गा, तुलाराम कोमरे, दीपक कोमरा, नरेश कुमार, ललित नरेटी, जीवन उइके, छबिलाल उइके, बिहारी मंडावी, दया राम नरेटी, सतवनतिन धुर्वा, रोयदा कोवाची, कुंवर दुग्गा, शिवलाल ध्रुव, लकेश्वर कोमरा, मेहर सिंह कोमरा, मंशा कोवाची, पंडित राम नरेटी, समसिंह, हेमलता नरेटी, उमेश्वरी दुग्गा, हेमलता उयका, संतु सलाम, आदि उपस्थित थे।


