चीन के बाद ताइवान ने भारतीय नेवी को शुक्रिया कहा:अरब सागर में जलते जहाज से 18 क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया था

ताइवान सरकार ने सिंगापुर के कंटेनर जहाज हुए हादसे के बाद मदद करने के लिए इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड का आभार जताया है। ताइवान इन इंडिया ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ताइवान सरकार इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड के तेजी से किए गए बचाव कार्य के लिए आभारी है। हम लापता के सदस्यों की सुरक्षित वापसी और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। दरअसल, अरब सागर में केरल के कोच्चि के पास एक कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में 9 जून को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। यह हादसा अजिक्कल से 44 नॉटिकल मील (लगभग 81 किलोमीटर) दूर हुआ था। ये जहाज श्रीलंका के कोलंबो से मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह की ओर जा रहा था। 10 जून को वहां पहुंचने वाला था। इस जहाज में 2000 टन तेल और 240 टन डीजल था। इससे पहले चीन ने भी सोशल मीडिया X पर भारतीय नेवी और मुंबई कोस्टल गार्ड को धन्यवाद दिया था। भारतीय नौसेना को शिप के हादसे की जानकारी 9 जून को सुबह 9:30 बजे मिली। इसके रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 7 घंटे का समय लगा। जहाज पर हुए हादसे की तस्वीरें देखें… जहाज के 4 लोग अब भी लापता, तलाश जारी जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 8 चीनी, 6 ताइवानी, 5 म्यांमार और 3 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई की और 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें और पांच लोग घायल हैं। जबकि 4 लोग अब भी लापता है। भारतीय नेवी उनकी तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय कोस्टल गार्ड ने बताया था कि ICG विमान ने पहले घटनास्थल का आकलन किया। उसके बाद बचाव के लिए आईसीजी के 04 जहाजों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *