लुधियाना। चुकंदर न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी इसका खास महत्व है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और आयरन त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल प्राकृतिक ग्लो पाने और कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। चुकंदर एक नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा को निखार सकता है। इसे डाइट में शामिल करने से भी त्वचा का ग्लो बढ़ता है। {चुकंदर के फायदे {त्वचा में निखार: चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को डीटॉक्स कर उसे नेचुरल ग्लो देते हैं। {मॉइश्चराइजर का काम: यह त्वचा को हाइड्रेट कर रूखेपन को दूर करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है। {दाग-धब्बे कम करे: इसके नियमित उपयोग से पिगमेंटेशन और काले धब्बे कम होते हैं। {मुंहासों से राहत: चुकंदर के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं। {डार्क सर्कल कम करे: चुकंदर का रस लगाने से आंखों के नीचे की काली परछाई कम होती है। चुकंदर का इस्तेमाल ऐसे करें : {फेस पैक : 1 चम्मच चुकंदर का रस, 1 चम्मच बेसन और कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को ब्राइट बनाता है। {स्क्रब : 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट और 1 चम्मच चीनी मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह डेड स्किन हटाकर निखार लाता है। {टोनर : चुकंदर के रस को गुलाब जल में मिलाकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को टोन कर उसे टाइट और फ्रेश बनाता है। {लिप बाम :चुकंदर के रस में नारियल तेल मिलाकर होठों पर लगाने से वे गुलाबी और मुलायम बनते हैं।


