चुटिया में मंडा पूजा की शुरुआत

रांची | चुटिया में मंडा पूजा की शुरुआत मंगलवार को हुई। ढकाहा विट्टू महली द्वारा मंगलवार से लगातार 5 दिनों तक प्राचीन श्रीराम मंदिर से लेकर महादेव मंडा मंदिर तक ”डगर’ देकर सभी देवी-देवताओं को जगाएंगे और लोगों तक यह संदेश पहुंचाते रहेंगे कि अब मंडा पर्व का शुभारंभ हो चुका है। 6 अप्रैल को भोक्ताओं का पूरे विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार होगा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, उदय पासवान, प्रमोद गोप, विजय साहू, कैलाश केसरी, रवि गोप सरवन महतो, लालो महतो, विक्रम साहू, भुनेश गोप, विनीत राज, विशाल सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *