चुनाव आयोग की राज्य के 9 राजनीतिक दलों को नोटिस

चुनाव आयोग ने पिछले छह साल से चुनाव नहीं लड़ने वाले राजनीतिक दलों को नोटिस दी है। सीईओ कार्यालय से भेजी गई नोटिस में छत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी, राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच शामिल हैं। इन दलों ने वर्ष 2019 से एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। यहीं नहीं ढूंढने पर इनके कार्यालय भी कहीं नहीं दिखे। अब चुनाव आयोग उन्हें डी-लिस्ट करेगा। कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने पर इन दलों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *