चुनाव के बाद आतिशबाजी और ताशा बाजा बज रहे

भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा नगर परिषद चुनाव में चुनाव में कई अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कई नए चेहरों ने भी बाजी मारी है। दोपहर के बाद परिणाम आने की खबर पाकर विजेता प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और जमकर आतिशबाजी हुई। जीत के बाद प्रमाण पत्र लेकर निकले विजेता प्रत्याशियों को फूल माला एवं अबीर गुलाल लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। जीत के बाद विजेता प्रत्याशी नितिन प्रकाश को उनके समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ फूल माला एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया। वहीं इस चुनाव में चाईबासा के पूर्व चेयरमेन डोमा मिंज भी वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गये हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *