चुनाव ड्यूटी में शराब पीकर पकड़े गए अधिकारी:बिलासपुर में इंजीनियर और शिक्षक निलंबित, मतदान कार्य हुआ था प्रभावित

बिलासपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर निगम चुनाव के दौरान दो सरकारी कर्मचारियों को शराब पीने के कारण निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने यह कार्रवाई की है। जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता पौलुस बड़ा को 17 फरवरी को जनपद पंचायत मस्तूरी में मतदान के दौरान नशे की हालत में पाया गया। वे सेक्टर अधिकारी के रूप में तैनात थे। उनकी लापरवाही से मतदान कार्य प्रभावित हुआ था। निलंबन के बाद उन्हें मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग में अटैच किया गया है। दूसरा मामला नगर पालिक निगम बिलासपुर का है। शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक विजय कुमार केने को मतदान अधिकारी-2 बनाया गया था। 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के समय वे नशे की हालत में मिले। लोक सेवक के रूप में नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में अटैच कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *