चुनाव में मेंस यूनियन को मिली जीत

भास्कर न्यूज | बडामुंडा रेलवे में यूनियन के मान्यता को लेकर हुए चुनाव को चक्रधरपुर रेल मंडल में मेंस यूनियन ने जीत लिया है। मेंस यूनियन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेंस कांग्रेस को 823 वोट से चुनाव में शिकस्त दी है। मेंस कांग्रेस को चुनाव में 5310 वोट मिले, वहीं मेंस यूनियन को 6113 वोट प्राप्त हुए। तीन राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही मेंस यूनियन में खुशी की लहर दौड़ गई। मेंस यूनियन के लोग गुलाल लगाकर खुशी मनाने लगे। मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने कहा कि हमने अब तक रेलकर्मियों के बेहतरी के लिए जो काम किया उसी का फल हमें मिला है। आगे भी रेल कर्मियों के हित में मेंस यूनियन का कार्य जारी रहेगा। हार के बाद मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने चुनाव परिणाम को स्वीकार किया। उन्होंने कहा की रेलवे के चुनाव में जातिवाद की हुई एंट्री से उनकी हार हुई है। उन्होंने कहा कि जातिवाद से अब रेल कर्मियों के संगठन को नुकसान होगा। उनके अनुसार नए संगठन स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने उनका वोट काटा। उन्होंने हार के लिए रनिंग स्टाफ एसोसिएशन को भी जिम्मेदार ठहराया। इन दलों को मिले इतने वोट चुनाव में 17557 वोट पड़े थे। इसमें से दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन को 6133 वोट, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस को 5310 वोट, दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ को 1996 वोट, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस को 122 वोट, दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन को 1067 वोट, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन को 2618 वोट मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *