चुनाव से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम में कर सकेंगे

कोरबा | नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकते हैं । कंट्रोल रूम का प्रभारी समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनीवाली गोयल को बनाया गया है । कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है । कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07759- 221096 है। कंट्रोल रूम प्रभारी के मोबाइल नंबर 9479053127 में भी संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *