चूरू कर सलाहकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित:सीए विनोद भार्गव सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

चूरू जिला कर सलाहकार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। एक बैठक में सीए डॉ. विनोद भार्गव को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। नई सड़क पर एडवोकेट पंकज हारीत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, एडवोकेट अमरवीर सिंह शेखावत को सचिव और सीए रवि पंवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान संघ की भविष्य की योजनाओं, कर सलाहकारों की समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को नव नियुक्त पदाधिकारियों, जिनमें अध्यक्ष विनोद भार्गव, उपाध्यक्ष संजीव वर्मा और सचिव अमरवीर सिंह शेखावत शामिल थे, का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. विनोद भार्गव ने बताया कि वर्तमान में टैक्सेशन से जुड़ी जटिलताएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम करदाताओं और व्यापारियों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य प्रयास कर संबंधी नियमों और प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना होगा। इसके लिए समय-समय पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन कर सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। डॉ. भार्गव ने यह भी स्पष्ट किया कि चूरू जिला कर सलाहकार संघ केवल व्यावसायिक हितों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। बैठक में एडवोकेट सांवर मल शर्मा, एडवोकेट पंकज हारित, सीए प्रवीण कुमार गोयल, निर्मल वर्मा, सुनील कुमार शर्मा, बिहारी लाल सैनी, मनोज कुमार सोनी, हरीश चंद्र बालान, श्याम सुंदर जालूका और शिवकुमार शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *