चूरू में आयुष शिविर पोस्टर का विमोचन:कलेक्टर सुराणा बोले- आयुष चिकित्सा पद्धतियां सुरक्षित और प्रभावी; मिलेगा निशुल्क इलाज

चूरू में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी परिसर में अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर 11 से 20 फरवरी तक जिला आयुष अस्पताल में आयोजित होगा। इसमें आमजन को आयुष पद्धति से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। जिला कलेक्टर सुराणा ने इस अवसर पर कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियां सुरक्षित और प्रभावी हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे विशेष शिविरों से आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलती हैं और गंभीर रोगों के उपचार में भी लाभ होता है। उन्होंने अधिक से अधिक रोगियों को शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने शिविर के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुर्वेद विभाग के डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस दस दिवसीय शिविर में क्षार सूत्र विधि से बवासीर (अर्श), भगन्दर सहित मल द्वार के रोगों का निःशुल्क शल्य चिकित्सा द्वारा इलाज किया जाएगा। शिविर में पंचकर्म, अग्निकर्म, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधेश्याम, उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह, शिविर प्रभारी डॉ. मनीराम शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश चोयल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ. नीतू, डॉ. अजय कौशिक और योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *