चूरू में जहर खाने से महिला की मौत:बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

चूरू में शहर के वार्ड 26 निवासी एक 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 26 निवासी सिमरन (24) ने 5 फरवरी को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों ने उसे तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में सिमरन का इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद और कॉन्स्टेबल राकेश कुमार को पीबीएम अस्पताल भेजा गया। मृतका का शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सिमरन की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *