चूरू में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:कर्मचारियों को ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, RPF और पुलिस जुटी पहचान में

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में घुमान्दा गांव के पास गुरुवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मचारी यूसुफ अपने साथियों के साथ रतनगढ़-घुमान्दा रेल मार्ग पर ट्रैक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ थाने के एएसआई लक्ष्मणराम डूडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि यह मामला सिविल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता था, इसलिए स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को जालान अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया है, जहां शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *