चूरू में डंपर ने रैलिंग तोड़ी, पोल से टकराया:ड्राइवर हो गया फरारा, पंखा सर्किल पर लगा जाम

चूरू में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कंकरीट से भरा डंपर पंखा सर्किल की रैलिंग तोड़कर अंदर घुस गया। डंपर सर्किल के अंदर लगे एक पोल से टकराकर रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर में भरी कंकरीट को ट्रैक्टर की मदद से खाली कराया जा रहा था। भीड़ के कारण पंखा सर्किल के पास वाहनों का जाम भी लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि यह घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। तेज रफ्तार डंपर रैलिंग तोड़ते हुए पंखा सर्किल में घुसा और अंदर लगे एक लंबे पोल से टकराकर रुक गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डंपर उदयपुरवाटी से कंकरीट भरकर सरदारशहर ले जा रहा था। थानाधिकारी चोटिया ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। अभी तक नगर परिषद की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस डंपर के नंबरों के आधार पर मालिक और चालक का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *