चूरू में बारिश के बाद बढ़ी ठंड:रात को छाया घना कोहरा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

चूरू में शुक्रवार शाम बारिश होने से रात के समय कोहरा छा गया। बारिश के बाद सर्दी में भी इजाफा हो गया। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। बारिश के बाद शनिवार सुबह सड़कों पर बरसाती पानी एकत्रित हो गया। सुबह के समय चली सर्द हवाएं चुभने लगी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम तापमान में 7.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर सिधमुख क्षेत्र के गांव ढाणी छोटी में भी ओलावृष्टि हुई थी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मेघ गर्जना के साथ कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश नीमकाथाना में 25 एमएम दर्ज की गई है। प्रदेश में कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है तो कहीं अति घना कोहरा दर्ज हुआ है। सुबह के समय लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पा रहे हैं। चूरू में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *