चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक रूप से था परेशान, पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी

जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के पड़िहारा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के भाई गंगाधर प्रजापत (49) की रिपोर्ट पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की। गंगाधर ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सत्यनारायण प्रजापत (37) अलग-अलग मकान में रहते थे। सत्यनारायण की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। घटना के समय उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पीहर राजलदेसर गई हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *