चूरू में सैन समाज का फूटा आक्रोश:बीकानेर में नाबालिग की हत्या मामले में दोषियों को फांसी की मांग

चूरू में सैन समाज ने प्रदर्शन किया। बीकानेर जिले में एक नाबालिग की रेप-हत्या मामले में यह प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सैन समाज ने सभी दोषियों को फांसी की सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित निस्तारण की मांग की है। सैन समाज के राजेश रक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। समाज की मांग है कि प्रकरण में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। 5 करोड़ का मुआवजा मांगा
सैन समाज ने पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।
सैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश अजाड़ीवाल, किशन चौहान, राजेश रक्षक, निर्मल भाटी, संतोष चांगल, राकेश तंवर, भगवानाराम, निर्मल सैन, दिनेश गहलोत, श्यामसुंदर भाटी, शीशराम हर्षवाल, अशोक तंवर, विनोद रक्षक, निरंजन सैन, जयप्रकाश खीची, हीरालाल खीची और कपिल रक्षक सहित सैन समाज के कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *